फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धड्डले से गुजर रहे श्रद्धालुओं से भरे मालवाहक वाहन

विज्ञापन
जिला मुख्यालय ऊना में मालवाहक वाहन में सफर करते हुए श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
ऊना। पंजाब से आ रहे श्रद्धालुओं से भरे मालवाहक वाहनों की समस्या हल होती नजर नहीं आ रही है। पुलिस हर तरह से हादसों को रोकने के लिए प्रयासरत है, लेकिन इन श्रद्धालुओं के आगे पुलिस बेबस नजर आ रही है।
विज्ञापन

हिमाचल-पंजाब सीमा में इन्हें रोकने और वापस भेजने के बावजूद जिला मुख्यालय ऊना से लगातार मालवाहक वाहनों मेें सवार होकर श्रद्धालु आवागमन कर रहे हैं।
मैड़ी मेले के दौरान पंजाब से श्रद्धालुुओं से भरे मालवाहक वाहन काफी संख्या में ऊना पहुंचे थे। अब मेला समाप्त हो चुका है तो बाबा बालक नाथ व चिंतपूर्णी के लिए श्रद्धालु मालवाहक वाहनों में पहुंच रहे हैं। ऊना पुलिस अपने स्तर पर इन वाहनों को रोकने का प्रयास तो कर रही है, लेकिन पड़ोसी राज्य पंजाब का सहयोग न मिलने के कारण दिक्कत बढ़ रही हैं। पंजाब से धड़ल्ले से हिमाचल में प्रवेश करने के बाद इन्हें रोकने पर श्रद्धालु भड़क रहे हैं। हालांकि पुलिस सख्ती बरतते हुए बॉर्डर से ही इन्हें वापस भेजने का काम कर रही है। पुलिस की सख्ती पर अब गुपचुप ग्रामीण रास्तों से हिमाचल में प्रवेश किया जा रहा है।
उधर, एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि हिमाचल-पंजाब सीमा पर मैहतपुर, मरवाड़ी और आशापुरी में नाकाबंदी की गई है। पुलिस श्रद्धालुुओं से भरे मालवाहक वाहनों को वापस भेज रही है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु यह समझें कि पहाड़ी क्षेत्र में मालवाहक वाहन में सफर करना बेहद जोखिम भरा हो जाता है। ऐसे में इस तरह सफर न करें। पुलिस को सख्ती बरतनी पड़ रही है। बता दें कि जिले में श्रद्धालुुओं से भरे दो मालवाहक वाहन पलट चुके हैं। अंब के पंजोआ में हुए हादसे में दो श्रद्धालुओं की जान तक जा चुकी है। इसके बावजूद कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है। जोकि प्रशासन के लिए आफत बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें