फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकॉर्ड के छेड़छाड़ के आरोप में सहकारी सभा का सचिव सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
नारी (ऊना)। लंबे समय से विवादों में घिरी क्षेत्र के गांव नंगल सलांगड़ी सहकारी सभा के सचिव को रिकॉर्ड के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं खाताधारकों की मांग है कि आरोपी सचिव से पहले सभा का सारा रिकॉर्ड ले लिया जाए, ताकि आरोपी और छेड़छाड़ न कर सके। ऐसे में अब प्रशासक को विभाग ने तीन दिन के अंदर रिकॉर्ड अपने कब्जे में लेने के लिए आदेश दिए हैं। अगर आरोपी सचिव रिकॉर्ड नहीं देता है तो विभाग अगली कानूनी कार्रवाई अमल में लाएगा। ध्यान रहे कि बीते दिनों गड़बड़ी के आरोप लगने के बाद नंगल सलांगड़ी सहकारी सभा की कमेटी को भंग करके विभाग की तरफ से एक प्रशासक को नियुक्त किया गया था। इस समय प्रशासक उक्त सहकारी सभा का ऑडिट कर रहा है।
गांव की सहकारी सभा संघर्ष समिति के प्रधान श्याम लाल चंदेल और महासचिव मनीष कुमार का कहना है कि कुछ दिन पहले आरोपी सचिव सभा का सारा रिकॉर्ड उठाकर कहीं दूसरे स्थान पर ले गया। पता चलने पर खाताधारकों ने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद प्रशासन ने इस मामले की जानकारी एआरओ कुलदीप शर्मा को दी। इसके बाद सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। खाताधारकों की मांग है कि सचिव से पहले रिकॉर्ड लिया जाए, ताकि उसमें वह और छेड़छाड़ न कर सके। अब प्रशासक को विभाग ने तीन दिन के अंदर रिकॉर्ड अपने कब्जे में लेने के लिए आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

उधर, प्रशासक राजीव कुमार ने बताया कि निलंबन की कार्यवाही जारी है। वहीं एआरओ कुलदीप शर्मा का कहना है कि नियुक्त किए गए प्रशासक द्वारा निलंबन की चिट्ठी आरोपी सचिव को दे दी गई है। तय समय में प्रशासक को रिकॉर्ड सौंपने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें