ऊना। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) ऊना में 21 अप्रैल को अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान निजी कंपनियां योग्य अभ्यर्थियों का अप्रेंटिसशिप के लिए चयन करेंगी।
प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने बताया कि मेले में अमास स्किल वेंचर प्राइवेट लिमिटेड गुड़गांव, इस्कोट लिमिटेड फरीदाबाद, कापरो मारुति बावल हरियाणा, इगलो लिमिटेड बावल हरियाणा, आनंद एनवीएच गुडगांव सहित हानोन क्लामेट भिवाड़ी राजस्थान के लिए अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के लिए आईटीआई प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों के लिए कैंपस साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। आईटीआई से एनसीवीटी/एससीवीटी के तहत टर्नर, फिटर, मोटर मेकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मेकेनिक, मशीन मेकेनिक व्यवसायों में प्रशिक्षण प्राप्त 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थियों साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। सफल अभ्यर्थियों को कंपनी 11 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय और नियमानुसार अन्य सुविधाएं देंगी।
रविंद्र सिंह ने बताया कि 21 अप्रैल को ही मैसर्ज गोदरेज मोहाली भी प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार आयोजित करेगी। सफल अभ्यर्थियों को कंपनी 8500 रुपये प्रतिमाह मानदेय और अन्य सुविधाएं देगी। साक्षात्कार में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए बायोडाटा, दो पासपोर्ट आकार के फोटो तथा शैक्षणिक प्रमाण पत्र होने अनिवार्य रहेंगे।