फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पीरनिगाह चौक पर बस ने कार को मारी टक्कर, एफआईआर दर्ज

Tue, 02 Jun 2026 12:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। शहर के पीरनिगाह चौक के समीप एक बस और कार की टक्कर में कार क्षतिग्रस्त हो गई। मामले में पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में ननग्रां निवासी ईशान ठाकुर ने बताया कि 31 मई की शाम वह अपनी माता उषा रानी और पत्नी सृष्टि के साथ कार में ऊना से मैहतपुर की ओर जा रहा था। आरोप है कि पीरनिगाह चौक के पास लिंक रोड से राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ रही एक बस के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी कार को टक्कर मार दी।
हादसे में कार को नुकसान पहुंचा है। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि आरोपी बस चालक जसविंद्र कुमार निवासी पंडोगा, तहसील हरोली, जिला ऊना के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें