फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अंबाला-दौलतपुर चौक डेमू ट्रेन 10 जून तक रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Tue, 02 Jun 2026 12:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। अंबाला से दौलतपुर चौक के बीच चलने वाली डेमू ट्रेन को रेलवे ने 10 जून तक रद्द कर दिया है। पहले यह ट्रेन 31 मई तक रद्द की गई थी, लेकिन ट्रैक मरम्मत कार्य पूरा न होने के कारण इसकी अवधि बढ़ा दी गई है। इससे रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

डेमू ट्रेन के संचालन बंद होने से सबसे अधिक प्रभावित नौकरीपेशा लोग, विद्यार्थी और छोटे कारोबारी हुए हैं। यात्रियों का कहना है कि ट्रेन सेवा न मिलने के कारण उन्हें बसों और निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे यात्रा का समय और खर्च दोनों बढ़ गए हैं। उधर, लंबी दूरी की ट्रेनों की आवाजाही भी प्रभावित रही। सोमवार को वंदे भारत एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब तीन घंटे देरी से ऊना रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन का निर्धारित आगमन समय सुबह 10:30 बजे था, लेकिन यह दोपहर 1:20 बजे स्टेशन पहुंची।
वहीं, गांधीनगर कैपिटल एक्सप्रेस भी सोमवार को करीब पांच घंटे की देरी से ऊना पहुंची। ट्रेन का निर्धारित समय सुबह 11:08 बजे था, लेकिन यह शाम करीब चार बजे स्टेशन पहुंची। ट्रेन के लेट होने से यात्रियों की आगे की यात्रा योजनाएं भी प्रभावित हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मई माह की शुरुआत से ही कई ट्रेनों के संचालन में लगातार देरी देखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें