फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहलां में फंदे पर झूला युवक, मौत

Wed, 25 May 2016 04:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मैहतपुर
विज्ञापन
अात्‍महत्‍या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव देहलां में एक युवक ने फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। मृतक युवक की पहचान मोहित ऐरी (25) निवासी देहलां के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का ऊना अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि युवक पिछले काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था, जो एक निजी उद्योग में कार्य करता था। उधर, पुलिस ने केस दर्ज कर मृतक के परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक मोहित ऐरी बुधवार सुबह अपने कमरे में सोया हुआ था। काफी देर बाद जब मोहित कमरे से बाहर नहीं निकला। जब उसकी मां ने दरवाजा खोला तो अंदर देखने पर पाया कि मोहित पंखे से फंदा लगाकर झूल रहा है, जिससे उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में लोगों ने पुलिस को सूचित किया।

वहीं, युवक को फंदे से नीचे उतार कर क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में युवक के परिजनों से पूछताछ की है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें