फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसदेहड़ा स्कूल के खिलाड़ियों ने आजमाए मुक्केबाजी में हाथ

विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसदेहड़ा बॉक्सिंग मैच के दौरान भिड़ते खिलाड़ी।संवाद - फोटो : Una
विज्ञापन
मैहतपुर (ऊना)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बसदेहड़ा के खिलाड़ियों ने मुक्केबाजी में हाथ आजमाए। स्थानीय स्तर पर हुई मुक्केबाजी स्पर्धा में छात्रा मेधा, काजल, छात्र कार्तिक, राकेश और शुभम ने बॉक्सिंग रिंग में मुक्केबाजी में पंच लगाए। बुधवार को छठे वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपल सत्ती ने बॉक्सिंग रिंग का विधिवत रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया।
विज्ञापन

इससे पहले सत्ती मंगलवार देरशाम को ग्राम पंचायत बहडाला के वार्ड छह में गुरुद्वारा साहिब के नजदीक 10 लाख से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बॉक्सिंग के 10 रिंग मंजूर हुए हैं। बसदेहड़ा स्कूल प्रदेश का पहला स्कूल है, जहां पर बॉक्सिंग रिंग स्थापित किया गया है।
उन्होंने कहा कि बॉक्सिंग रिंग पर शेड बनाने के लिए 5.50 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है। इस अवसर पर भाजपा मंडलाध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, जिप अध्यक्ष नीलम कुमारी, नप अध्यक्ष अंजू बाला, उपाध्यक्ष अजय कुमार सोनी, शिक्षा उपनिदेशक जनक सिंह, प्रधानाचार्य राजिंद्र सिंह माहल, प्रधानाचार्य हरीश जोशी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें