फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बेसहारा पशु से टकराई बाइक, चालक की मौत

Fri, 09 Aug 2024 03:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
मवा सिंधिया में हुआ हादसा, अन्य सड़क दुर्घटनाओं में छह लोग घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में विभिन्न सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हुए हैं। घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने संबंधित मामलों में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
वहीं, पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मृतक की पहचान जसवीर सिंह निवासी पंजावर के रूप में हुई है। पहला सड़क हादसा पुलिस थाना गगरेट के तहत पड़ते मवा सिंधिया में सामने आया। बुधवार रात को जसवीर सिंह बाइक पर मवा सिंधिया के पास जा रहा था। इस बीच उसकी बाइक बेसहारा पशु की चपेट में आ गई। हादसे में जसवीर सिंह गंभीर रूप से चोटिल हो गया। स्थानीय लोगों की सहायता से उसे गगरेट अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर उसे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दूसरे सड़क हादसे में ऊना के लाल सिंगी के समीप दो बाइकों के बीच टक्कर से युवती सहित चार लोग घायल हो गए। अमरजीत निवासी बिहार हाल निवासी लाल सिंगी ने बताया कि बुधवार शाम को बाइक पर अपनी बहन रेखा और दोस्त सुभाष कुमार के साथ मजदूरी कर नंगल की ओर से वापस घर आए। इस बीच पुराना होशियारपुर मार्ग ऊना में लाल सिंगी के समीप बाइक पीछे से तेज रफ्तार में आया और उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर से अमरजीत, रेखा, सुभाष व दूसरे बाइक पर सवार राहुल घायल हो गया। लोगों की मदद से घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन

तीसरे मामले में पुलिस थाना हरोली के तहत पड़ते भदसाली में एक बाइक सवार ने दो राहगीरों को टक्कर मार दी। भदसाली के अरुण सैनी व विशाल सिंह निवासी उत्तराखंड बुधवार रात को भदसाली में सड़क किनारे खड़े थे। इतने में नंगल के रहने वाले सुशील तिवारी ने बाइक से दोनों को टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। घायल हालत में दोनों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती कराया गया। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने संबंधित मामलों में से दो में टक्कर मारने वाले बाइक चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अभी जांच में जुटी हुई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें