फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से हुआ मां सरस्वती की मूर्ति विसर्जन

विज्ञापन
संतोषगढ़ में मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन करमे जाते भक्त। संवाद - फोटो : Una
विज्ञापन
संतोषगढ़ (ऊना)। विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन क्षेत्र में रविवार को पूरे भक्तिभाव से पूजा-अर्चना के साथ किया गया। महाआरती के बाद मां की प्रतिमा को गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा की शक्ल में विभोर साहिब में सतलुज नदी तक ले जाया गया। जहां देवी की प्रतिमा को भावपूर्ण तरीके से विसर्जित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना के साथ ही विद्या व ज्ञान का वर मांगते हुए मां सरस्वती को विदाई दी। इससे पहले विसर्जन जुलूस में शामिल युवकों व महिलाओं ने गुलाल लगाकर एक दूसरे को सरस्वती पूजन की बधाई दी। मां सरस्वती के जयघोष से पूरा माहौल भक्ति मय हो गया।
नगर परिषद के वार्ड तीन में शनिवार को बसंत पंचमी के मौके पर मां सरस्वती की पूजा का क्रम देर रात तक चलता रहा। रविवार की सुबह बसंत पंचमी आयोजन कमेटी की ओर से मां सरस्वती की झांकी सजा कर उन्हें विसर्जन के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन

विसर्जन से पूर्व सभी श्रद्धालुओं ने मां की भव्य आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया। विसर्जन कार्यक्रम में प्रवासी मजदूरों में बसंत पंचमी आयोजन समिति के अध्यक्ष बबलू, बुद्धन मुखिया, सुबोध कुमार, विष्णु देव शर्मा, रंजीत, विवेक कुमार, बजेंद्र, मनसू, सोनू, सरवन सैनी, राजीव चब्बा, दिलबाग सिंह, अमरीक, कैलाशपति सहित दूसरे श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें