फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चिंतपूर्णी विस के तहत बडूही-डुमखर रोड का होगा नवीनीकरण

Fri, 13 Sep 2024 01:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। लोक निर्माण विभाग भरवाईं के अधिकारी क्षेत्र के तहत पड़ते बड़ूही-डुमखर मार्ग का नवीनीकरण होने जा रहा है। मार्ग के रखरखाव से लेकर नवीनीकरण कार्य पर लगभग 27.20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

बरसात के बाद इस सड़क के कायाकल्प को लेकर विभाग की ओर से कार्य शुरू किया जाएगा। इसके बाद स्थानीय दर्जनों ग्राम पंचायत वासियों को चकाचक सड़क पर सफर का लाभ मिलेगा। फिलहाल मार्ग के नवीनीकरण की मांग पूरी होने के बाद लोक निर्माण विभाग ने इसके टेंडर प्रक्रिया के कार्य को आगे बढ़ा दिया है। इसके बाद करोड़ों की लागत से बनने वाले लगभग 27 किलोमीटर मार्ग पर वाहनों का आवागमन सुगम बनेगा। इससे पूर्व यह मार्ग कई स्थानों पर दम तोड़ चुका है। गड्ढों और खस्ताहाल मार्ग पर वाहनों का चलना घाटे का सौदा साबित हो रहा है। इस पर स्थानीय लोगों की ओर से विभाग के समक्ष मांग भी रखी गई। आखिरकार सड़क के टारिंग कार्य के होने को लेकर लोक निर्माण विभाग भरवाईं ने प्रस्ताव उच्च विभाग को प्रेषित किया, जबकि उसके बाद इस निर्माण के लिए राशि की मंजूरी मिल चुकी है। फिलहाल टेंडर प्रक्रिया को गति देकर विभागीय अधिकारी आगामी कार्य में जुटे हुए हैं। अगले कुछ दिन में इस लंबे मार्ग पर टारिंग कार्य जोर पकड़ेगा। सड़क के नवीनीकरण कार्य से यहां सफर करने वाले लोगों को चंद माह बाद ही गड्ढों से मुक्त सफर मिलेगा।



-

बड़ूही-डुमखर सड़क की टारिंग एवं नवीनीकरण का कार्य बरसात हटते ही शुरू होगा। इसके पांच साल के रखरखाव को भी सुनिश्चित किया जाएगा। लगभग 27 किलोमीटर मार्ग पर 27.20 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




-ई. दिनकर शर्मा, अधिशासी अभियंता, लोनिवि, भरवाईं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें