फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य अभियान : बूस्टर डोज लगाने के लिए लोगों को किया जा रहा जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना/नारी(ऊना)। देश और प्रदेश में एक बार फिर कोरोना के मामलों में इजाफा होने के बाद लोगों को जागरूक करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर जन प्रतिनिधि और सभी वर्ग के लोगों ने जनता से सतर्क रहने की अपील की है।
इसके अलावा सरकार की तरफ से चलाए जा रहे वैक्सीनेशन अभियान के तहत टीकाकरण करवाने और बूस्टर डोज लगवाने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। इस संबंध में समाज के प्रबुद्ध वर्ग ने अमर उजाला से बातचीत कर लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने और टीकाकरण करवाने की अपील की है।
विज्ञापन

कोरोना को हराने के लिए टीकाकरण जरूरी
कोरोना को हराने और समाज से दूर रखने के लिए हर वर्ग के लिए टीकाकरण की प्रक्रिया चल रही है। लोगों को इसका हिस्सा बनकर अपने टीकाकारण की डोज को पूरा करना चाहिए, ताकि आने वाले समय में अगर कोरोना अपने पांव पसारता है तो इससे सभी को बचाया जा सके।
-राघव शर्मा, उपायुक्त ऊना
डोज के लिए आगे आएं
लोगों को कोविड सुरक्षा प्रदान करने के लिए विशेष वर्ग को बूस्टर डोज लगाई जा रही है, जो लोग बूस्टर डोज लगवाने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं उन्हें जल्द से जल्द बूस्टर डोज लगवानी चाहिए। कोरोना के मामले दोबारा बढ़ रहे हैं ऐसे में कोरोना नियमों की अनदेखी न करें।
-हरि नारायण, वरिष्ठ नागरिक
सबका सहयोग जरूरी
कोरोना के मामले कम होने पर लोग टीकाकरण करवाने से कतरा रहे हैं। लोगों को कोविड टीकाकरण के लिए आगे आना चाहिए। इसमें समाज के हर वर्ग का सहयोग बेहद जरूरी है। वर्तमान में कोरोना के मामले बढ़ने पर सतर्क होने की जरूरत है, तभी इसका खात्मा हो सकेगा।
-पुष्पा देवी, नगर परिषद ऊना अध्यक्ष
बसों के सफर में बरतें सावधानी
देश-प्रदेश में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ रहे हैं। ऐेसे में बसों में सफर करते समय लोग पूरी तरह से सावधानी बरतें। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण करवाना बहुत जरूरी है। लोग लापरवाही न बरतें, तभी कोरोना को हराया जा सकता है।
-प्रवेश शर्मा, महाप्रबंधक, आईएसबीटी ऊना
हर नागरिक का सहयोग जरूरी
अकेली सरकार कोरोना जैसी महामारी को नहीं रोक सकती। जब तक समाज का प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी न समझे इसे खत्म नहीं किया जा सकता है। जिन्होंने किसी कारणवश अभी कोई भी टीका नहीं लगाया है वे जल्द से बिना किसी संकोच के टीकाकरण करवाएं।
-सतीश शर्मा, समाजसेवी गांव धुसाड़ा
स्वास्थ्य विभाग को दें सूचना
कोरोना महामारी से बचना है तो हम सब का यह फर्ज है कि कोई भी बिना टीकाकरण के न रह जाए। अपने आसपास जिन लोगों ने टीका नहीं लगवाया है, वे आगे आकर टीकाकरण करवाएं। जागरूक लोग ऐसे लोगों की सूचना भी स्वास्थ्य विभाग को दें।
-रानी गिल, प्रधान, ग्राम पंचायत घंडावल
कोरोना बदल रहा रूप
वर्तमान में जिले में जो कोरोना के रोगी बढ़े हैं। उनमें अलग-अलग प्रकार के लक्षण पाए जा रहे हैं। सूखी खांसी, बलगम, कभी हल्का तो कभी तेज बुखार जैसे लक्षण नजर आने लगे तो तुरंत चिकित्सक के पास जाएं। टीकाकरण को लेकर जागरूक रहें।
विज्ञापन

-डॉ. हेमंत, आयुर्वेदिक अस्पताल, त्यूड़ी
नियमों का पालन बनाएं आदत
कोरोना नियमों को हम सबको अपनी आदत बना लेना चाहिए। इससे कोरोना को पूरी तरह से समाप्त किया जा सकता है। बीते दिनों कोरोना के मामले कम होने के बाद लोग कोविड नियमों के प्रति लापरवाह होते नजर आ रहे हैं। सतर्क रहने की जरूरत है।
-दिनेश कुमार, शिक्षाविद धमांदरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें