फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच 102 कांस्टेबल पदों के लिए 5979 देंगे परीक्षा

विज्ञापन
पुलिस भतीं की लिखित परीक्षा के लिए एसपी से दिशा-निर्देश लेते पुलिस कर्मी और अध्यापक। -संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। जिला मुख्यालय ऊना में कड़ी सुरक्षा के बीच 102 कांस्टेबल पदों के लिए रविवार को 5,979 उम्मीदवार लिखित परीक्षा देंगे। पुलिस ने इस परीक्षा के लिए सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली हैं। ऊना शहर में तीन परीक्षा केंद्रों में कड़ी निगरानी के बीच यह परीक्षा होगी।
रविवार दोपहर 12:00 बजे होने वाली इस परीक्षा के लिए सुबह 9:00 बजे अभ्यर्थी बुलाए गए हैं। सभी उम्मीदवारों की विस्तार से जांच पड़ताल के बाद केंद्र में प्रवेश मिलेगा। राजकीय महाविद्यालय ऊना में 2,784, डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल ऊना में 1,728 और डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऊना में 1467 उम्मीदवार परीक्षा देंगे। पुलिस भर्ती का पेपर लीक होने के बाद पुलिस अब किसी भी स्तर पर कोई चूक नहीं होने देना चाहती है।
विज्ञापन

ऐसे में पुलिस ने केंद्र में सीसीटीवी, वीडियोग्राफी, जैमर के अलावा सभी तरह की निगरानी का प्रबंध किया है। छापेमारी दल भी परीक्षा केंद्र में भी जायजा लेगा और सभी चीजों को लेकर निरीक्षण करेगा। लिखित परीक्षा रद्द होने के बाद उम्मीदवारों ने एक बार फिर तैयारी की है। इस परीक्षा से उम्मीदवारों को काफी उम्मीदें जुड़ी हुई हैं।
विज्ञापन

बता दें कि पुलिस कांस्टेबल के 102 पदों में 71 पुरुष, 24 महिला और सात चालक के पद हैं। इन पदों के लिए शारीरिक दक्षता टेस्ट पुलिस लाइन झलेड़ा स्थित मैदान में हुआ था। उधर, पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि लिखित परीक्षा के लिए तैयारी पूरी है। उम्मीदवार दिशा-निर्देशों का पालन करें। किसी भी शातिर के झांसे में न आएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें