फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलजारी लाल नंदा ने बंजर भूमि को बना दिया हरा भरा

विज्ञापन
गुलजारी लाल नंदा की मेहनत से बंजर भूमि में उगाए गए फलदार पौधे। संवाद - फोटो : Una
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारी (ऊना)। अंब तहसील के तहत सलोई के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य गुलजारी लाल नंदा बंजर भूमि को हरा भरा बनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं। वह खुद पौधे रोपित कर इलाके को हरा भरा बना रहे हैं। इसी के साथ वह खुद पौधे खरीदकर लोगों को बांट रहे हैं। पौधे रोपित करने के बाद इनकी देखभाल भी सुनिश्चित करवाते हैं।
सेवानिवृत्ति के बाद करीब 19 वर्षों से गुलजारी लाल नंदा पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से इलाके को हरा-भरा करने में लगे हुए हैं। उन्होंने खुद की बंजर पड़ी जमीन में कई किस्म के फलदार पौधे रोपित किए हैं। वहीं, दूसरों को भी प्रेरित कर रहे हैं। होशियारपुर से पौधे खरीदने के बाद गुलजारी लाल नंदा उन्हें निशुल्क स्थानीय लोगों में बांट रहे हैं, ताकि क्षेत्र में पर्यावरण हरा-भरा बन सके। वह अब लगभग 400 फलदार पौधे रोपित कर चुके हैं और फलों को भी जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

उनके प्रयासों से करीब 15 कनाल बंजर भूमि में हरियाली छा गई है। साथ ही वह करीब 200 लोगों को निशुल्क पौधे बांट चुके हैं। लोगों को पौधे बांटने के बाद वह उन्हें रोपने से लेकर उनकी देखभाल की पूरी जानकारी लेते हैं।
मौके पर पहुंचकर पौधे के विकास को देखते हैं। वह लोगों को साल में दो बार पौधरोपण करने की शपथ दिलाते हैं। क्षेत्र के रोशन लाल, बक्शी राम, बीरू राम, रतन सिंह ने बताया कि गुलजारी लाल नंदा की ओर से उन्हें निशुल्क पौधे मिले थे। रोपने के बाद अब इन पौधों की वह समय-समय पर जानकारी लेते रहते हैं।
विज्ञापन

उधर, सेवानिवृत प्रधानाचार्य गुलजारी लाल नंदा ने बताया कि बंजर भूमि को हरा-भरा कर एक बेहतरीन पर्यावरण पाया जा सकता है। हर कोई अपने जन्मदिन पर पौधरोपण करें और अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। पेड़-पौधे लगाकर और दूसरों को बांट कर आनंद की अनुभूति होती है। यही वजह है कि वह इस कार्य में लगे रहते हैं।

गुलजारी लाल नंदा। संवाद- फोटो : Una

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें