फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अवैध खनन पर प्रशासन ने आधी रात को मारा छापा

Sat, 26 Jul 2025 12:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला प्रशासन ने अवैध एवं अवैज्ञानिक खनन के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए वीरवार मध्यरात्रि एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस विशेष अभियान का नेतृत्व स्वयं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने किया। उनकी अगुवाई में रात 12 बजे खनन विभाग की टीम ने फतेहपुर क्षेत्र में स्वां नदी किनारे छापा मारकर अवैध खनन पर शिकंजा कसा।
विज्ञापन

इस दौरान अवैध खनन में संलिप्त तीन टिपर और एक पोकलेन मशीन जब्त मैहतपुर थाना के माध्यम से पुलिस लाइन झलेड़ा में रखा गया है। ध्यान रहे कि अमर उजाला समाचार पत्र ने जिला में हो रहे अवैध खनन का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था।
इसके बाद जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खनन करने वालों पर नकेल कसी। उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि जिला प्रशासन अवैध व अवैज्ञानिक खनन के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन को रोकना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के लिए इस तरह की औचक कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि जिले की बहुमूल्य प्राकृतिक संपदा को नुकसान पहुंचाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। जिला प्रशासन सतर्क, सजग और पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

इस कार्रवाई के दौरान जिला खनन अधिकारी नीरज कांत सहित खनन विभाग के अन्य अधिकारी भी उनके साथ रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें