फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नंगल-भलाण मार्ग पर हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल

Mon, 03 Mar 2025 06:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल। नंगल-भलाण मुख्य मार्ग पर गांव भट्टों में एक कार की चपेट में आने से मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए नंगल के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां बेटे की टांग फैक्चर होने के कारण उसका इलाज अस्पताल में जारी है, जबकि मां की हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

नंगल निवासी जगतार सिंह सैनी ने बताया कि उसके बेटे की रिंग सेरेमनी में शामिल होने के लिए उसकी बहन सुमन अपने बेटे रविंद्र कुमार के साथ बाइक पर नंगल आ रही थी। रास्ते में गांव भट्टों के पास सड़क किनारे खड़ी एक कार के पास पहुंचते ही नाबालिग कार चालक ने अचानक गाड़ी स्टार्ट कर दी और संतुलन खो बैठा। कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे मां-बेटा सहित एक बच्चा घायल हो गया। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने बेटे का इलाज शुरू कर दिया है। वहीं, पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें