फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अमन और जतिंद्र बने बीत भाजपा मंडल के महामंत्री

Mon, 03 Mar 2025 05:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
हरोली (ऊना)। भाजपा मंडल बीत ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार कर दी गई। मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार छेत्रा ने अनूप राणा (बाथड़ी), रणजीत सिंह गागो (पुबोवल), संयोगिता देवी (ललड़ी), धर्मेंद्र राणा (सिंगा) को उपाध्यक्ष बनाया है। इसके साथ ही अमन भारद्वाज (गोंदपुर बुल्ला), जतिंद्र सिंह सोढ़ी (पुबोवाल) को महामंत्री की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन

अशोक कुमार ने कहा कि नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। उन्होंने बताया कि भाजपा मंडल का कोषाध्यक्ष शिव कुमार (ललड़ी) को बनाया है। इसके अलावा सुनीता देवी (नंगल खुर्द), अंजना देवी (पालकवाह), दिलबाग सिंह सेठी (कर्मपुर), पुष्पा देवी (बाथू), भारत भूषण (सिंगा) को सचिव, चरण सिंह ठाकुर (पालकवाह) को कार्यालय सचिव की जिम्मेदारी दी है।
नितीश कुमार (बाथू) को भाजपा मंडल का मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता गुरविंद्र सिंह खेपड (बीटन), आईटी संयोजक गौरव कुमार (बाथड़ी), आईटी सह संयोजक पूनम (दुलैहड़), सोशल मीडिया संयोजक अनूप शर्मा (नंगल खुर्द), सोशल मीडिया सह संयोजक जोगिंद्र पाल (कुठार बीत) को बनाया है।
विज्ञापन

इसके अलावा मंडल कार्यकारिणी में प्रो. राम कुमार (पालकवाह), कुलविंद्र सिंह राणा (बाथू), अर्जुन सिंह (टाहलीवाल) स्थायी आमंत्रित सदस्य होंगे। इसके साथ ही कर्ण प्रभाकर, शुभ अग्निहोत्री, कृष्णा देवी, शिव कुमार, अश्वनी कुमार, विनोद कुमार, हीरा देवी, शकुंतला चौधरी, दौलत राम, राकेश कुमार और अन्य कई कार्यकर्ता कार्यकारिणी में शामिल किए गए हैं। अशोक कुमार छेत्रा ने कहा कि यह नई कार्यकारिणी संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका देने के उद्देश्य से गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें