ऊना। जिले में सोमवार को 14 पुलिस कर्मियों समेत 81 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं, गगरेट सिविल अस्पताल से सात स्वास्थ्य कर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं।
जानकारी के अनुसार आरटीपीसीआर रिपोर्ट में 73 सैंपल निगेटिव और आठ पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें पांच नए केस हैं और तीन फॉलोअप मामले हैं। जबकि, रैपिड एंटीजन टेस्ट में 865 सैंपलों की जांच में 76 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 14 संक्रमित पुलिस कर्मी फर्स्ट आईआरबी बनगढ़ से हैं। जिले में सोमवार को पॉजिटिविटी दर चार से सीधे 8.56 पहुंच गई है।
सीएमओ डॉ. रमन कुमार शर्मा ने बताया कि सोमवार को जिले में दो क्लस्टर कोरोना संक्रमितों के मिले हैं। दोनों ही जगहों में कोविड टेस्टिंग की जाएगी। बता दें कि बीते एक सप्ताह से जिले में अचानक ही कोरोना मालमों में तेजी आई है।