फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

629 लोगों ने करवाई जांच, 76 मिले मधुमेह से ग्रस्त

विज्ञापन
अंब में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में मुख्यातिथि को सम्मानित करते हुए। संवाद - फोटो : Una
विज्ञापन
अंब (ऊना)। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में नागरिक अस्पताल अंब में खंड स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीसी की अध्यक्षा सुनीता धीमान ने किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजू बहल, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सुखदीप सिंह सिद्धू, कार्यकारी खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश चांद, नगर पंचायत अंब की अध्यक्ष इंदु धीमान के साथ-साथ अन्य पंचायतों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मेले में 629 लोगों ने ऊना अस्पताल से आए विशेषज्ञों से अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। इसमें 76 लोग शुगर से ग्रस्त और उच्च रक्तचाप के 191 मरीज मिले। तीन मरीजों में मोतियाबिंद की समस्या पाई गई। वहीं 50 लोगों ने योग का प्रशिक्षण भी लिया। डिजिटल हेल्थ केयर के तहत 141 लोगों के स्वास्थ्य पहचान पत्र बनाए गए। इस दौरान आयोजित रक्तदान शिविर में सात लोगों ने रक्तदान किया व 225 लोगों के विभिन्न लैब टेस्ट किए गए।
कार्यक्रम में एक भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें रावमापा अंदोरा की प्रिया और आरजू, रावमापा अंब पलक और नंदिनी ने भाग लिया। आशा कार्यकर्ता सुंदरी देवी ने भी स्वास्थ्य के क्षेत्र में उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उपरोक्त प्रतिभागियों को मुख्यातिथि सुनीता धीमान और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजू बहल ने नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मेले में सांसद मेडिकल मोबाइल यूनिट तथा आयुर्वेदिक विभाग ने भी अपना योगदान दिया। डब्ल्यूएचओ सलाहकार व प्रदेश कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अविरल शर्मा और जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुखदीप सिद्धू ने टीके से रोके जा सकने वाली बीमारियों को लेकर प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें