फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती में 469 युवतियों ने पास किया ग्राउंड टेस्ट

विज्ञापन
ऊना के पुलिस लाईन झलेड़ा में पुलिस भर्ती के दौरान लम्बी कूद लगाती युवती।संवाद - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। पुलिस कांस्टेबल भर्ती के तहत ऊना के झलेड़ा पुलिस मैदान में मंगलवार को युवतियों ने शारीरिक दक्षता टेस्ट में दमखम दिखाया। खाकी पहनने के लिए जिले की युवतियों में भी काफी उत्साह दिखाई दिया। शारीरिक दक्षता टेस्ट के तहत 469 युवतियों ने सभी पड़ाव पार कर लिए हैं। जिले की सबसे अधिक युवतियां ऊंची कूद में पिछड़ी और टेस्ट प्रक्रिया से बाहर हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार को 1300 युवतियों को शारीरिक दक्षता टेस्ट के लिए बुलाया गया था। इनमें 1001 का पंजीकरण किया गया। इसमें ऊंचाई में 806 युवतियां उत्तीर्ण हुई। जबकि 195 बाहर हो गई। ऊंची कूद की बाधा को 560 युवतियों ने पास किया। सबसे अधिक युवतियां 227 ऊंची कूद में बाहर हुईं। लंबी कूद में 530 पास हुई और 75 फेल हो गईं। दौड़ में 34 युवतियां पिछड़ गई। जबकि 469 ने दौड़ प्रक्रिया पूरी करते हुए शारीरिक दक्षता टेस्ट को पास किया।
एक युवती को शारीरिक दक्षता टेस्ट होना शेष है। बता दें कि कोरोना के चलते स्थगित की गई पुलिस कांस्टेबल भर्ती इन दिनों झलेड़ा पुलिस मैदान में चल रही है। मंगलवार से युवतियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई है। डीएसपी मुख्यालय कुलविंद्र सिंह ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है। इसकी वीडियोग्राफी भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया के लिए किसी भी व्यक्ति के झांसे में न आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें