फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन कॉलेज पहुंचे 3194 छात्र

विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक में कॉलेज में प्रवेश से पहले थर्मल स्कैनिंग करते हुए। - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। जिले में करीब आठ कॉलेजों में पहले दिन 8000 छात्रों में से 3194 छात्र कॉलेज पहुंचे। कॉलेजों में छात्रों को कोविड-19 की सुरक्षा देखते हुए चरणबद्ध तरीके से बुलाया गया। कोरोना महामारी के फैलने के चलते पिछले करीब एक वर्ष से बंद पड़े कॉलेज सोमवार को खोले गए। महाविद्यालय प्रबंधनों ने सरकार के दिशा-निर्देशानुसार एसओपी का पालन करते हुए प्रवेश दिया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रवेशद्वार पर ही विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग कर तापमान जांचा गया। जिसके बाद उनके हाथों को सैनिटाइज करवाकर प्रवेश दिया गया। महाविद्यालयों के खुलने के पहले दिन पीजी कॉलेज ऊना में कुल 3674 छात्रों में से 614, हिमोत्कर्ष कन्या कॉलेज में 260 छात्राओं में से 145, भटोली कॉलेज में कुल 1800 में से 1050, बीटन कॉलेज में से कुल 210 में से 60, दौलतपुर चौक कॉलेज में करीब 380 विद्यार्थी, खड्ड कॉलेज में कुल 43 छात्र-छात्राओं में से 35, अंब कॉलेज में प्रथम वर्ष के 400 और बंगाणा कॉलेज से 800 में से 710 छात्र पहले दिन कॉलेज पहुंचे। वहीं, पीजी कॉलेज ऊना के प्राचार्य डॉ. त्रिलोक चंद ने कहा कि महाविद्यालय में छात्रों की सुरक्षा को लेकर प्रबंधन और स्टाफ अलर्ट रहा। विद्यार्थियों का प्रवेश थर्मल स्क्रीनिंग और हैंड सैनिटाइज करवाकर प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें