फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदनपुर बसोली में गुटों में मारपीट, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। क्षेत्र के निकटवर्ती गांव मदनपुर बसोली में शराब के ठेके के पास रविवार शाम के समय दो गुटों में मारपीट हो गई। मारपीट की वारदात में दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने मारपीट में जमकर ईंट पत्थर बरसाए। मारपीट की घटना में तीन लोगों को चोटें आई हैं। वहीं, पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पूर्ण चंद पुत्र पुरषोतम लाल निवासी गांव बसोली ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है कि वह रविवार को शाम दोस्तों सहित मदनपुर वसोली में शराब के ठेके के पास मौजूद था। उसी समय मोहित राजपूत निवासी मलाहत पांच-छह लड़कों सहित वहां पर था। जिन्होंने उनका रास्ता रोक कर मारपीट की। जिससे उन्हें चोटें आई हैं और इनकी गाड़ी को भी नुकसान पंहुचाया है। उधर, एसपी अर्जित सेन ठाकुर का कहना है कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें