पिरथीपुर में वीरवरा रात को जलते मक्की के गठ्ठे
- फोटो : Una
दौलतपुर चौक/ मरवाड़ी (ऊना)। क्षेत्र के पिरथीपुर गांव में दीपावली की रात आतिशबाजी से मक्की के सूखे 300 गट्ठों में आग लग गई। अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान एक रिहायशी मकान और पशुशाला को जलने से बचाया।
पीड़ित शांति देवी ने बताया कि गुरुवार रात्रि साढ़े आठ बजे जब वे घर में थे तो अचानक एक जलती हुई आतिशबाजी उनके घर के समीप रखे मक्की के साढ़े चार सौ मक्की के गट्ठों के ढेर पर गिरी, जिससे आग सुलग पड़ी। जो देखते ही देखते रौद्र रूप धारण करके बेकाबू हो गई।
उन्होंने शोर मचाया और जिसपर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और आग बुझाना शुरू कर दिया। साथ ही इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड के प्रयासों से आग पर काबू पाया गया। साथ ही एक रिहायशी मकान और पशुशाला को जलने से बचाया।
उन्होंने बताया कि आग से 450 गट्ठों में से 300 जलकर राख हो गए, जबकि दो आम और दो अमरूद के पेड़ भी जल गए।
उधर, ग्राम पंचायत प्रधान विजय कुमार ने आगजनी की घटना की पुष्टि करते हुए प्रशासन से मांग की है कि पीड़िता शांति देवी को आग से हुए नुकसान की एवज में आर्थिक सहायता दी जाए।