फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने बेचे उत्पाद

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा में मनाया शहरी समृद्धि उत्सव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मैहतपुर (ऊना)। नगर परिषद मैहतपुर बसदेहड़ा में मिनी शहरी समृद्धि उत्सव मनाया गया। एक से तीन नवंबर तक चले इस महिला समृद्धि उत्सव में क्षेत्र की स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं महिलाओं ने अपने हाथों से तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। खुद तैयार किए गए सजावट के सामान के अलावा घर में उपयोग होने वाले अन्य सामान बेचा। शहरी समृद्धि उत्सव उन महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद साबित हुआ है, जो महिलाएं स्वयं विभिन्न प्रकार के सामान तैयार कर दुकानों को भेजती थीं। इस उत्सव के माध्यम से उन्हें स्वयं तैयार उत्पादों को प्रदर्शित करने तथा बेचने का नगर परिषद मैहतपुर बसदेहड़ा ने अवसर दिया है। इन महिलाओं ने बच्चों के खिलौने, दीपावली के लिए तैयार की गईं लड़ियां, तोरण और क्रॉकरी के सामान की प्रदर्शनी लगाई। स्वयं सहायता समूह से सर्बजीत कौर, नरेंद्र कौर, बाबा नानक, मोनिका हरविंदर कौर तथा जागृति ने प्रदर्शनी के माध्यम से आकर्षक सामान को बेचकर लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान में योगदान डाला। नगर परिषद मैहतपुर बसदेहड़ा की कार्यकारी अधिकारी वर्षा चौधरी ने कहा कि स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं महिलाओं ने आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाया है। आने वाले समय में ये महिलाएं और अधिक सामान तैयार कर आजीविका को बढ़ाने का काम करेंगी।
--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें