ऊना के 100 वर्षीय गुरदास राम ने अपने सहयोगी के साथ किया मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। लोकसभा चुनाव के महापर्व में मंगलवार को ऊना विधानसभा के बूथ नंबर 16, 17, 18 और 19 के 22 लोगों ने घर-द्वार से अपने मतदान का प्रयोग किया। भारत सरकार और निर्वाचन योग के विशेष अभियान के तहत 85 वर्ष के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं की वोटिंग घर पर ही करवाई गई। तीन वोटरों ने अपने सहयोगी साथी के साथ मतदान किया। निर्वाचन आयोग के कर्मचारियों ने सहयोगी का फॉर्म भरा। ऊना के 100 वर्षीय गुरदास राम ने अपने सहयोगी नवदीप कश्यप के साथ किया मतदान किया। दिव्यांग निशा व राज कुमार ने सहयोगी फॉर्म भर मतदान किया।
वहीं, 85 साल से ऊपर रतन लाल शर्मा, केवल कृष्ण गुप्ता, विजय सिंह, रमेश कालिया, प्रेम सिंह, योग राज पूरी, रविंद्र सिंह आदि ने निर्वाचन आयोग की मुहिम का घर से मतदान कर लाभ लिया। निर्वाचन आयोग एवं प्रशासन की तरफ से सेक्टर ऑफिसर विवेक शर्मा, सुपरवाइजर विपिन, अरुण कुमार व प्रीजाइडिंग ऑफिसर प्रबोध, मॉनिटरिंग ऑफिसर संदीप कुमार, बीएलओ रीना और नीरजा मौजूद रहे। वहीं, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि ममता कश्यप, तिलक राज सैनी, प्रवीण, सोम नाथ चौधरी, संदीप कश्यप सहित पूर्व पार्षद नवदीप कश्यप ने अभियान के लिए निर्वाचन आयोग का आभार व्यक्त किया।
ऊना में घर द्वार से मतदान करते हुए 86 वर्षीय प्रेम सिंह। संवाद
ऊना में घर द्वार से मतदान करते हुए 86 वर्षीय प्रेम सिंह। संवाद
ऊना में घर द्वार से मतदान करते हुए 86 वर्षीय प्रेम सिंह। संवाद
ऊना में घर द्वार से मतदान करते हुए 86 वर्षीय प्रेम सिंह। संवाद