नील गाय को बचते समय हुआ हादसा
गगरेट (ऊना)। गगरेट के बड़ोह-थप्पलॉ मार्ग पर नील गाय को बचाते हुए स्कूटी स्किड हो गई, जिससे चालक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार 62 वर्षीय राकेश शर्मा निवासी मोगा, जो कि गगरेट में बुटीक चलाता था। मंगलवार सुबह बड़ोह-थपलां मार्ग पर बनी एक गोशाला से वापस आ रहा था। उसके पीछे सुरेंद्र निवासी पंचकूला भी बैठा हुआ था। रास्ते में अचानक एक नील गाय आ गई, जिसको बचाने के चक्कर में राकेश की स्कूटी एकदम अनियंत्रित हुई और पैरापिट से टकरा गई। इससे राकेश की तो मौके पर ही मृत्यु हो गई और पीछे बैठे व्यक्ति को चोट आई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है। घायल व्यक्ति का गगरेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। डीएसपी अंब वसुधा सूद ने कहा मामले की जांच जारी है। संवाद