फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय के 21 विद्यार्थी कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
Coronavirus economic impact concept image - फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
विज्ञापन
ऊना। जिले के पेखूवेला में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के 21 विद्यार्थी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। इन मामलों के बाद विद्यालय को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। कोरोना के मामले आने के बाद स्कूल में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच गई है।
विज्ञापन

इस दौरान अन्य बच्चों की सैंपलिंग की प्रक्रिया को भी शुक्रवार को शुरू करने का फैसला लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग यह भी पता लगा रहा है कि विद्यालय में एक साथ इतनी बड़ी संख्या में विद्यार्थी संक्रमित कैसे हुए। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एहतियातन जवाहर नवोदय विद्यालय पेखुवेला के बच्चों के आरटीपीसीआर टेस्ट किए गए थे।
वीरवार देर शाम 21 मामले पॉजिटिव आने के बाद विभाग हरकत में आ गया है। दूसरी तरफ वीरवार को जिला में स्वास्थ्य विभाग की तरफ 531 रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए, जिसमें संक्रमण के दो मामले सामने आए। इन मामलों में एक मामला लोअर कोटला कलां और एक मामला डाइट ऊना से सामने आया है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमन शर्मा ने बताया कि वीरवार देर शाम टांडा मेडिकल कॉलेज से आई आरटीपीसीआर की रिपोर्ट में जवाहर नवोदय विद्यालय के 21 विद्यार्थी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए वीरवार शाम को ही स्वास्थ्य विभाग की टीम को आगामी कार्रवाई करने के लिए आदेश दिए हैं। इसके अलावा स्कूल प्रबंधन को दो दिन के लिए स्कूल बंद करने के निर्देश किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें