संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले फिर बढ़ने शुरू हो गए हैं। 11 दिनों में संक्रमण के नए 19 मामले सामने आ चुके हैं। पालकवाह कोविड अस्पताल में भी एक गंभीर मरीज को उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है।
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग ने जिले में खंड स्वास्थ्य अधिकारियों अलर्ट कर दिया है। सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं। अस्पतालों में सर्दी-जुकाम के उपचार के लिए आने वालों के कोविड टेस्ट करने के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार बीते कुछ माह से जिले में कोरोना के इक्का-दुक्का मामले सामने आ रहे थे। अब यह आंकड़ा फिर से बढ़ने लगा है। संक्रमण बढ़ता देख स्वास्थ्य विभाग ने रोजाना 100 से अधिक कोविड टेस्ट करने का लक्ष्य रखा है। हालांकि, अभी औसतन 60 से 80 कोविड टेस्ट ही हो पा रहे हैं।
11 दिनों में आए 19 मामले
जिले में 22 जून को एक, 23 जून को दो, 24 जून को शून्य, 25 जून को तीन, 26 जून को एक, 27 जून को तीन, 28 जून को शून्य, 29 जून को चार, 30 जून को शून्य, एक जुलाई को पांच व दो जुलाई को कोई संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है।
बीते कुछ दिनों में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। लोगों से कोविड नियमों की पालना और टीकाकरण करवाने की अपील लगातार की जा रही है।
डॉ. मंजू बहल
मुख्य चिकित्सा अधिकारी।