फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ुरों वाले जंगली जानवरों का सर्वेक्षण आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। जिला ऊना में खुरों वाले जंगली जानवरों (अंगुलेट) की जनसंख्या का आकलन करने के लिए 24 व 25 जून को विशेष सर्वेक्षण किया जा रहा है। इस सर्वेक्षण के दौरान जिला में सांभर, नीलगाय, जंगली सुअरों के साथ-साथ तेंदुओं, गीदड़, मोर, जंगली मुर्गे, कक्कड़, बंदर और लंगूरों की गणना की जाएगी। इस तरह का सर्वेक्षण करने वाला ऊना प्रदेश का पहला जिला बनने जा रहा है।
सर्वेक्षण कार्य को भारतीय वन्य जीव संस्थान देहरादून के सहयोग से पूरी तरह प्रमाणिक व वैज्ञानिक तरीके से किया जा रहा है। शुक्रवार को ऊना के रामपुर में वन एवं वन्य जीव विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की टीमें गठित कर उन्हें विशेष उपकरण वितरित किए गए। साथ ही इस सर्वेक्षण कार्य से जुड़े विभिन्न तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रधान अरण्यपाल वन्य जीव हिमाचल प्रदेश जीएस गोराया ने सर्वेक्षण कार्य के लिए तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऊना जिला में अंगुलेट खुरों वाले जंगली जानवरों का यह सर्वेक्षण कार्य पायलट आधार पर किया जा रहा है। इसके बाद यह सर्वेक्षण प्रदेश के अन्य जिलों में भी किया जाएगा। मुख्य अरण्यपाल वन्य जीव पीएल चौहान ने कहा कि दो दिनों तक चलने वाले इस विशेष अंगुलेट सर्वेक्षण को प्रमाणिकता व वैज्ञानिक तरीके से जिला ऊना की पांचों वन रेंज की 66 बीटों में एक साथ किया जा रहा है। इस कार्य के लिए दो सौ से अधिक वन्य कर्मियों की तैनाती की गई है। प्रत्येक बीट में कम से कम तीन वन्य कर्मियों की तैनाती की गई है। साथ ही उस क्षेत्र के स्वयं सेवकों, गैर सरकारी संस्थाओं व पंचायत प्रतिनिधियों की भी सेवाएं ली जाएंगी। उन्होंने बताया कि यह कार्य प्रात: पांच से आठ बजे तथा सांय साढ़े पांच से साढ़े सात बजे के बीच किया जाएगा। इसके लिए सभी टीमों को जीपीएस, सी थ्रू कम्पास और रेंज फाइंडर जैसे आधुनिक उपकरण दिए गए हैं। जिनके माध्यम से वन्य जीवों की दूरी, एंगल और लोकेशन का पता लगाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक तरीके से किए जाने वाले ऐसे सर्वेक्षणों में 90-95 प्रतिशत तक नतीजे सही पाए जाते हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर भारतीय वन्य जीव संस्थान देहरादून के वैज्ञानिक सल्वाडोर लिंगदोह ने सर्वेक्षण कार्य के लिए तैनात सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को अंगुलेट सर्वेक्षण से जुड़े विभिन्न तकनीकी पहलुओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी ऊना आरके डोगरा, एसीएफ एवं अभियान के नोडल अधिकारी राहुल शर्मा ने अंगुलेट सर्वेक्षण कार्य के लिए तैनात सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें