फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाली दस्तावजों से नौकरी ऐंठने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले की घनारी तहसील के तहत गांव चलेट की रहने वाली एक महिला ने अपने देवर पर पति के नाम पर जाली दस्तावेज बनवाकर रेलवे में नौकरी ऐंठने का आरोप लगाया है। यही नहीं, महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर मारपीट और प्रताड़ित के भी आरोप लगाए हैं। पीड़ित महिला ने कुछ महिलाओं के साथ एसपी अनुपम शर्मा को ज्ञापन सौंपा और न्याय की गुहार लगाई। सौंपे गए ज्ञापन में पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 28 जून 2009 को हुई थी और 2012 को उनके घर एक बच्ची ने जन्म लिया। शादी के कुछ समय तक सब ठीक चल रहा था। ससुर रेलवे में नौकरी करते थे और वर्ष 2014 में उनका निधन हो गया था। इसके बाद पूरा परिवार मारपीट और प्रताड़ित करने लग पड़ा। उसने आरोप लगाया कि देवर ने मेरे पति के नाम पर फर्जी सर्टिफिकेट लगाकर रेलवे में नौकरी हथिया ली। पीड़िता ने बताया कि न्याय पाने के लिए पुलिस का दरवाजा भी खटखटाया और इस संबंध में दौलतपुर थाने में शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन आज दिन तक इन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। उधर, पुलिस अधीक्षक ऊना अनुपम शर्मा ने पीड़िता को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें