फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के चारणों में 14 हजार श्रद्धालु हुए नतमस्तक

विज्ञापन
विज्ञापन
चिंतपूर्णी (ऊना)। धार्मिक स्थल चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार को 14 हजार श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में शीश नवाया। रविवार को मंदिर प्रशासन की व्यवस्थाएं बेहतर रहीं।
विज्ञापन

पहले श्रद्धालुओं को तीन से चार घंटे लाइनों में खड़े रहने के बाद दर्शन होते थे। इस बार मात्र एक से डेढ़ घंटे में ही श्रद्धालु दर्शन कर लौटते हुए दिखे। रविवार को पंजाब के मुक्तसर से आए श्रद्धालु गुरबिंदर, परमजीत, रविंद्र का कहना है कि अगर व्यवस्थाएं इस तरह से सुदृढ़ रहें तो श्रद्धालुओं को बच्चों और बुजुर्गों के साथ दिक्कत नहीं रहती। डबल लाइन पुराना बस अड्डा तक पहुंच गई थी। लेकिन बारिश के चलते दर्शन करने के लिए लाइन तीन बजे ही खत्म हो गई। रविवार को श्रद्धालुओं की संख्या में कमी दर्ज की गई है लेकिन मंदिर में दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा।
मंदिर में दर्शन करने के लिए भीड़ निकालने के लिए पुजारियों का भी काफी योगदान रहा। पुजारियों ने मंदिर प्रशासन को पूरा सहयोग दिया। चिंतपूर्णी मंदिर में तैनात कर्मचारियों ने भी मंदिर में भीड़ निकालने के लिए पसीना बहाया। गौरतलब है कि उपायुक्त राघव शर्मा चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए थे। इसके परिणाम स्वरूप स्थिति में काफी सुधार देखने को मिला है।
विज्ञापन

गौरतनब है कि भीड़ वाले दिनों में चिंतपूर्णी में व्यवस्थाएं चरमरा जाती थीं लेकिन जिला प्रशासन ने भीड़ वाले दिनों में अतिरिक्त पुलिस कर्मचारियों को चिंतपूर्णी में तैनात किया है। पुलिस थाना चिंतपूर्णी के एसएचओ अशीष पठानिया दलबल के साथ बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरूक करते रहे। बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को बिना मास्क के मंदिर में जाने की अनुमति नहीं दी जा रही। लिफ्ट से केवल बीमार, अपंग श्रद्धालुओं को ही भेजा जा रहा है। मंदिर अधिकारी अभिषेक भास्कर ने बताया कि रविवार को 14 हजार श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें