फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे नवरात्रे में 12 हजार श्रदालु पहुंचे मां के दर

विज्ञापन
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी मंदिर में भक्तों की आवाजाही लगातार बनी हुई है और दूर दराज के राज्यों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन को दरबार पहुंच रहे हैं। सोमवार को तीसरे नवरात्र के दिन भक्तों की भीड़ सुबह से ही मंदिर में ज्यादा रही।
विज्ञापन

तीसरे नवरात्र को शाम पांच बजे तक 12 हजार श्रद्धालु मां के दर नतमस्तक हुए। वहीं पहले तीन नवरात्रों में करीब पचास हजार श्रद्धालु माता रानी के दरबार में पहुंच चुके हैं। इस दौरान उत्तर प्रदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ गई है। सोमवार को ज्यादा भीड़ न होने के कारण श्रद्धालु चंद मिनटों में ही माता रानी के दर्शन कर रहे थे। श्रद्धालुओं की व्यवस्था व भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर में तैनात होमगार्ड के साथ भूतपूर्व सैनिकों का बेहतर तालमेल नजर आया। वहीं मंदिर न्यास को पहले दो नवरात्रों में 19 लाख का नकद चढ़ावा से प्राप्त हुआ।
जानकारी के अनुसार पहले नवरात्रे को नौ लाख 67 हजार 188 रुपये की नकदी, दूसरे नवरात्रे को नौ लाख 84 हजार 693 की नकदी चढ़ावे में प्राप्त हुई। सहायक मंदिर अधिकारी अशोक डोगरा ने कहा कि समय-समय पर खुद सारी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जा रहा है और जहां कोई कमी दिख रही है, उन्हें दूर करने के निर्देश भी दिए जा रहे हैं। उधर, एसडीएम अंब मनेश यादव के दिशा-निर्देश पर जरूरतमंद श्रद्धालुओं के लिए मंदिर न्यास की एंबुलेंस को फिर चला दिया गया है। वहीं सुबह के समय डीसी ऊना राघव शर्मा ने परिवार सहित मंदिर पहुंचकर मां के दरबार में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने अपने बेटे के मुंडन भी मंदिर में करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें