फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पहली डोज का 103 प्रतिशत लक्ष्य किया हासिल

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले में कोविड टीकाकरण की पहली डोज लक्ष्य से ज्यादा 103 प्रतिशत हासिल की जा चुकी है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए स्वास्थ्य विभाग समेत प्रशासन ने कड़ी मेहनत की। जिला के लक्ष्य में बदलाव के कारण दिक्कतें पेश आई। इसके बावजूद लोगों को कोविड वैक्सीन का डोज लगाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

जिले में 4.08 लाख लाभार्थियों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगाने का लक्ष्य था। अब तक 4.19 लाख से अधिक लोगों को पहली खुराक दी जा चुकी है। अब जिले में दूसरी डोज को लेकर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन फोकस कर रहा है। काफी संख्या में तय तिथि के बीच दूसरी डोज लगवाने के लिए लाभार्थी टीकाकरण केंद्रों में पहुंच रहे हैं। जिले में राजपत्रित अवकाश तथा रविवार के दिन को छोड़कर किसी भी कार्य दिवस पर नजदीकी कोविड वैक्सिनेशन सेंटर पर वैक्सीन डोज लगवाई जा सकती है।
डीसी राघव शर्मा ने बताया कि पहली डोज का लक्ष्य हासिल कर लिया है। कुछ युवा अभी भी 18 वर्ष पूर्ण होने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सरकार के निर्देशों में स्पष्ट है कि जिनका जन्म 31 दिसंबर 2003 तक है, वह कोविड वैक्सीन की पहली खुराक ले सकते हैं। अब जिला प्रशासन स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर दूसरी डोज भी शत-प्रतिशत लगवाने की दिशा में काम कर रहा है। राघव शर्मा ने जिलावासियों से अपील की है कि अभी भी कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन करें। दूसरी डोज लगने के बाद भी मास्क लगाएं तथा उचित दूरी का ध्यान रखें क्योंकि अभी भी विशेषज्ञ तीसरी लहर की आशंका जता रहे हैं। उन्होंने कहा कि तीसरी लहर से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं, लेकिन जिलावासियों से सहयोग जरूरी है।
विज्ञापन

1.40 लाख लोगों ने लगाया दूसरा डोज
अब तक जिला ऊना में 1.40 लाख से अधिक लाभार्थियों को वैक्सीन की दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है। फिलहाल दूसरी डोज को लेकर स्वास्थ्य विभाग को कोई दिक्कत नहीं आ रही है। लोगों को रिस्पांस दूसरी डोज को लेकर अच्छा देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें