फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेड प्लैनेट डे: सरकारी स्कूलों में विज्ञान की नई उड़ान, रोबोट-ड्रोन बना रह पहाड़ के बच्चे

Sat, 28 Nov 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

विद्यार्थी रोबोट और ड्रोन बनाना सीखने के साथ अंतरिक्ष की दुनिया को भी करीब से जान रहे हैं। आधुनिक तकनीक और प्रयोगात्मक शिक्षा से जुड़ी इन पहलों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को विज्ञान के क्षेत्र में नए अवसर मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विद्यार्थी सीख रहे ड्रोन और रोबोट चलाना। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी सरकारी स्कूलों में अब विज्ञान की पढ़ाई किताबों तक सीमित नहीं रह गई है। विद्यार्थी रोबोट और ड्रोन बनाना सीखने के साथ अंतरिक्ष की दुनिया को भी करीब से जान रहे हैं। आधुनिक तकनीक और प्रयोगात्मक शिक्षा से जुड़ी इन पहलों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को विज्ञान के क्षेत्र में नए अवसर मिल रहे हैं। आईआईटी मंडी की साइंस ऑन व्हील्स पहल के तहत प्रदेश के 50 सरकारी स्कूलों तक प्रयोगात्मक विज्ञान की शिक्षा पहुंचाने की तैयारी है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान के सिद्धांतों से रूबरू करवाने के साथ उन्हें प्रयोगों के माध्यम से सीखने का अवसर देना है। इस पहल से दूरदराज के पहाड़ी क्षेत्रों के स्कूलों में भी आधुनिक वैज्ञानिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। वहीं, बिलासपुर जिले के घुमारवीं में स्पेस लैब स्थापित की गई है। इसके माध्यम से विद्यार्थी अंतरिक्ष विज्ञान और खगोलीय गतिविधियों को समझ रहे हैं। दूसरी ओर, हमीरपुर जिले के 27 सरकारी स्कूलों में रोबोटिक्स और ड्रोन लैब स्थापित की गई हैं। इन प्रयोगशालाओं में बच्चे आधुनिक तकनीक के बारे में जानकारी हासिल करने के साथ खुद प्रयोग कर तकनीकी कौशल विकसित कर रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

टेलीस्कोप से अंतरिक्ष की गतिविधियों को समझ रहे विद्यार्थी
दुर्गापुर स्कूल में स्थापित टेलीस्कोप विद्यार्थियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसके माध्यम से बच्चे खगोलीय गतिविधियों को समझने और अंतरिक्ष विज्ञान के बारे में व्यावहारिक जानकारी हासिल करने का अवसर प्राप्त कर रहे हैं। स्कूल में उपलब्ध इस सुविधा का लाभ आसपास के दूसरे स्कूलों के विद्यार्थी भी उठा रहे हैं। इससे अधिक से अधिक बच्चों में खगोल विज्ञान के प्रति जिज्ञासा बढ़ रही है।
विज्ञापन

विज्ञान और तकनीक में कॅरियर के खुलेंगे नए रास्ते
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का कहना है कि रोबोटिक्स, ड्रोन और अंतरिक्ष विज्ञान जैसी आधुनिक तकनीकों से विद्यार्थियों को जोड़ने का उद्देश्य उनमें वैज्ञानिक सोच और नवाचार की भावना विकसित करना है। इन प्रयोगशालाओं के माध्यम से बच्चे भविष्य में विज्ञान, इंजीनियरिंग और तकनीक के क्षेत्र में करियर बनाने की संभावनाओं को भी समझ सकेंगे। पहाड़ी क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों में ऐसी सुविधाओं की उपलब्धता शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव है। इससे ग्रामीण पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों को भी आधुनिक तकनीक सीखने और अपनी प्रतिभा निखारने के समान अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें