फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP High Court: गगल एयरपोर्ट के विस्तारीकरण पर राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में पेश की ताजा स्टेटस, जानें

Thu, 03 Apr 2025 08:00 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

राज्य सरकार ने कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट के विस्तारीकरण पर हिमाचल हाईकोर्ट में ताजा स्टेटस रिपोर्ट पेश की। मामले में अगली सुनवाई 10 अप्रैल को होगी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल हाईकोर्ट में कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट के विस्तारीकरण पर राज्य सरकार ने ताजा स्टेटस रिपोर्ट पेश की। न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और सुशील कुकरेजा की खंडपीठ ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को एक हफ्ते के भीतर सरकार की तकनीकी-आर्थिक व्यवहार्यता रिपोर्ट का गहन विश्लेषण कर अपनी रिपोर्ट दाखिल करने के आदेश दिए हैं। इस मामले में अगली सुनवाई 10 अप्रैल को होगी।

विज्ञापन


महाधिवक्ता ने बताया कि सरकार की ओर से 30 मार्च को तकनीकी-आर्थिक व्यवहार्यता रिपोर्ट पेश कर दी गई है। खंडपीठ ने राज्य सरकार को पिछले आदेश में 10 दिन में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को संशोधित रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए थे। गगल एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का कार्य दो चरणों में किया जाना तय हुआ है। याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ता ने कहा कि तकनीकी रिपोर्ट के मुताबिक यह क्षेत्र भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें