फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports News: रणजी हीरो गुरविंद्र टोली अपनी जमा पूंजी से बना रहे क्रिकेट का ड्रीम ग्राउंड, जीवन भर की कमाई लगाई

Thu, 10 Jul 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा सुरेश तोमर, संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)

सार

पूर्व रणजी खिलाड़ी इसके लिए पांवटा साहिब के बहराल में क्रिकेट ग्राउंड का अपनी जमा पूंजी से निर्माण करवा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के पूर्व रणजी ऑफ स्पिनर क्रिकेटर रहे गुरविंद्र सिंह टोली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरकी से बल्लेबाजों को नचाने वाले पूर्व ऑफ स्पिनर गुरविंद्र सिंह टोली अब ऐसा मैदान के निर्माण में जुटे हैं, जहां भविष्य की ऐसी पौध तैयार हो जो अंतरराष्ट्रीय फलक पर चमक बिखरे। पूर्व रणजी खिलाड़ी इसके लिए पांवटा साहिब के बहराल में क्रिकेट ग्राउंड का अपनी जमा पूंजी से निर्माण करवा रहे हैं।

विज्ञापन

हिमाचल के पूर्व रणजी क्रिकेटर गुरविंद्र सिंह टोली का सपना देश-प्रदेश स्तरीय खिलाड़ी तैयार करना है। इसके लिए जीवन भर की जमा पूंजी व भारी कर्ज लेकर खुद ही क्रिकेट मैदान तैयार कर रहे हैं। ये मैदान सितंबर तक पूरी तरह तैयार हो जाएगा।

ये भी पढ़ें- Sports News: आईसीसी रैंकिंग में एक पायदान फिसलीं रेणुका सिंह ठाकुर, चोट के कारण अंतरराष्ट्रीय मैचों से दूर

बता दें कि पांवटा साहिब के बहराल निवासी गुरविंद्र सिंह टोली हिमाचल के सबसे सफल ऑफ स्पिनर रहे हैं। उन्होंने रणजी में 121 विकेट लिए हैं। हिमाचल की विजय हजारे विजेता और उप विजेता रहने वाली टीम के वे सदस्य रह चुके हैं। उन्होंने पांवटा के एकमात्र नगर परिषद के छोटे से मैदान खेलने की शुरुआत की और रणजी तक की सफलता प्राप्त की। उन्हें बचपन से क्रिकेट का गजब जुनून है जो संन्यास के बाद भी कम नहीं हुआ है। उन्होंने 19 फरवरी 2024 को रणजी से संन्यास लिया। इसके बाद 21 जून से बहराल में क्रिकेट अकादमी शुरू की।

शहर में क्रिकेट के मापदंडों अनुसार कोई मैदान नहीं है। इसे देखते हुए उन्होंने बहराल में ही अपनी 5 बीघा भूमि पर मैदान बनाना शुरू किया। इसके बाद आसपास के भूमि मालिकों से लीज पर और भूमि ली। अब जमीन 22 बीघा हो चुकी है। बहराल में क्रिकेट मैदान तैयार किया गया है। अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार मैदान की दोनों तरफ बीच से आमने-सामने 70-70 मीटर लंबाई है। स्कवायर बाउंड्री 58 और 60 मीटर है। टर्फ सहित चार पिच लगभग तैयार है। 10 नेट प्रेक्टिस के विकेट तैयार किए जा रहे हैं। मैदान समतल कर तैयार किया गया है। इसमें विशेष घास लगाई जाएगी। सितंबर माह तक मैदान पूरी तरह तैयार होगा।

हॉस्टल का भी होगा निर्माण : टोली
टोली ने कहा कि मेरा क्रिकेट के प्रति जुनून बचपन से आज तक चल रहा है। यहां मैदान बनने से जिला की प्रतिभाओं को बेहतर मैदान और सुविधाएं मिलेंगी। उनका मकसद अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और आईपीएल के लिए खिलाड़ी तैयार करना है। टोली ने कहा कि खेल मैदान के साथ-साथ बेहतरीन सुविधाओं वाला छात्रावास (हॉस्टल) भी तैयार किया जाएगा। 
विज्ञापन

एचपीसीए से भी हो रही बातचीत : अतर नेगी
जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष अतर सिंह नेगी ने कहा कि जिले में बेहतरीन क्रिकेट खेल मैदान का अभाव है। गुरविंद्र सिंह निजी प्रयासों से मानकों के अनुसार मैदान बना रहे हैं। इस बारे में एचपीसीए से भी बातचीत चल रही है। उम्मीद है कि इस मैदान का भविष्य में सही उपयोग हो सकेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें