फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: टाउन हॉल परिसर को संवारने का कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्षाशालिका, शौचालयों के साथ परिसर का किया जा रहा जीर्णोद्धार
विज्ञापन

मरम्मत कार्य पर 15 लाख रुपये का बजट किया जा रहा खर्च
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर कार्यालय के साथ टाउन हॉल परिसर का मरम्मत कार्य शुरू हो गया है। प्रथम चरण में परिसर में वर्षाशालिका और शौचालय स्थापित हो चुके हैं। अब परिसर के मुख्य द्वार के सौंदर्यीकरण और टाइलें लगाने का कार्य किया जा रहा है। इससे आगामी समय में लोअर बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों को बैठने के लिए सुविधा मिलेगी। टाउन हॉल परिसर के सौंदर्यीकरण के कार्य पर नगर परिषद की ओर से 15 लाख रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है। निर्माण कार्य को लेकर नगर परिषद ने जनवरी में आयोजित बैठक में रूपरेखा तैयार की थी। ऐसे में अब परिसर का सौंदर्यीकरण कार्य युद्धस्तर पर है। शीघ्र ही बाजार में आने वाले लोगों को बैठने के लिए वर्षाशालिका, शौचालय और पीपल के आस पास भी बैठने के लिए बेंचों की सुविधा मिलेगी। पूर्व में टाउन हॉल परिसर गेट के दोनों स्तंभ बड़े थे। इन्हें तोड़कर वहां लोहे के स्तंभ लगाने का कार्य किया जा रहा है। इससे टाउन हॉल परिसर में बनी पार्किंग में वाहनों को ले जाने में चालकों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

इस बारे में नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष मनोज मिन्हास ने कहा कि टाउन हॉल परिसर का जीर्णोद्धार कार्य चला हुआ है। जीर्णोद्धार कार्य पर 15 लाख रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है। जीर्णोद्धार कार्य के साथ शहर में विभिन्न विकास कार्य चले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें