फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कार्यालयों में ‘वर्क फ्रॉम होम’ शुरू, आज से सिर्फ 50 फीसदी स्टाफ

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच जिले में मंगलवार से सरकारी कार्यालयों में 50 फीसदी स्टाफ आएगा। इस सप्ताह से पांच दिवसीय सप्ताह भी शुरू हो जाएगा। प्रदेश सरकार ने कोरोना की नई बंदिशें लागू कर दी हैं। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले देख अब सरकारी कार्यालय में वर्क फ्रॉम होम शुरू होगा।
विज्ञापन

बीते वर्ष के मुकाबले इस साल भी कोरोना संक्रमण ने पैर पसारना शुरू कर दिए हैं। प्रदेश सरकार ने संक्रमण रोकने के लिए नई बंदिशें लगाई हैं। इस बीच शहर के बाजारों में दुकानें खोलने की समय सारिणी को लेकर चर्चा बनी हुई है। पांच दिनों का सप्ताह शुरू होते ही सचिवालय के अधिकतर कार्य ऑनलाइन किए जाएंगे। सोमवार को उपायुक्त कार्यालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
उधर, सहायक उपायुक्त भानु गुप्ता ने कहा कि मंगलवार से सभी सरकारी कार्यालयों में 50 फीसदी स्टाफ आएगा। पांच दिन का सप्ताह भी शुरू हो जाएगा। अधिकतर कार्य ऑनलाइन किए जाएंगे। सोमवार को सचिवालय से इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। बाजार में दुकानें खोलने की समयसारिणी पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें