फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल किल्लत के विरोध में महिलाओं ने फोड़े घड़े

विज्ञापन
बद्दी में हिमुडा कार्यालय के घेराव के दौरान घड़े तोड़ती हुई महिलाएं। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। हाउसिंग बोर्ड बद्दी के फेस एक और दो में पिछले चार दिनों से पानी की सप्लाई न मिलने पर गुस्साए लोगों ने दून के पूर्व विधायक की अध्यक्षता में हिमुडा कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान महिलाओं ने कार्यालय परिसर में घड़े फोड़ कर रोष प्रकट किया। प्रदर्शनकारियों के आने की भनक लगते ही सहायक अभियंता और जेई कार्यालय से बाहर चले गए।
विज्ञापन

दून के पूर्व विधायक चौधरी राम कुमार, पार्षद सुरजीत चौधरी, संजीव कौशल, रुपेंद्र सूद, लेखराज राणा, अनिल शर्मा, सरवन नेगी, सुरेंद्र बंसल, कमलेश, रानी, सोनिया, गीता और निशा ने हिमुडा कार्यालय का घेराव किया और सहायक अभियंता और जेई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि कई बार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी एरिया को जल शक्ति विभाग के अधीन करने की मांग की गई। इसके बावजूद हर बार अनदेखी की गई। सरकार ने जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष को दून से बनाया है लेकिन उपाध्यक्ष ने आज तक एक भी बोर नहीं करवा पाए हैं।
संजीव कौशल ने कहा कि दूसरी जगह जहां पर पानी के बिल सौ रुपये से डेढ़ सौ रुपये प्रति माह आते हैं वहीं हाउसिंग बोर्ड कालोनी तीन हजार से पांच हजार के बीच पानी के बिल आ रहे हैं। इतने बिल देने के बावजूद पानी नहीं आ रहा है। पिछले चार दिनों से मोटर खराब होने से पानी की एक बूंद भी नहीं आई है।
विज्ञापन

जल्द होगी नियमित आपूर्ति
इस बारे में हिमुडा के सहायक अभियंता बीआर रघुवंशी और जेई अंकुर ने बताया कि मोटर खराब होने से दिक्कत आई थी। अब मोटर ठीक कर दी गई है। जल्द ही पेयजल योजना को सुचारू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें