फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश की पहली हर्बल मंडी को मिली तीन और दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। प्रदेश की पहली हर्बल मंडी में जड़ी-बूटियों का कारोबार बढ़ना शुरू हो गया है। बनलगी मंडी में तीन अन्य दुकानों की नीलामी कर दी है। अब मंडी में कुल पांच दुकानें शुरू हो गई हैं। जहां से प्रदेश के सभी जिलों से आने वाले हर्बल उत्पादनों की खरीद की जाएगी। हालांकि अभी तक जिला मंडी, सिरमौर और सोलन के आसपास क्षेत्रों से ही लोग अपने उत्पाद लेकर पहुंच रहे हैं। आगामी दिनों में कारोबार के और गति पकड़ने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन

करीब तीन माह में सिरमौर, मंडी और सोलन से पहुंचा कड़ी पत्ता, गिलोय, बिच्छू बूटी से करीब चार लाख का कारोबार किया जा चुका है। जबकि आने वाले दिनों में अब मंडी में आंवला, हरड़, बहेड़ा की बिक्री भी शुरू हो जाएगी। मंडी में बिच्छू बूटी 15 से 40 रुपये प्रति किलो, गिलोय आठ रुपये प्रतिकिलो, कड़ी पत्ता आठ से बीस रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है। वहीं हर्बल मंडी के कुछ कारोबारी अभी सीधे तौर पर हर्बल उत्पाद उगाने वाली बड़ी फर्मों से भी संपर्क साधने में लगे हैं। इस मंडी के निर्माण से जहां प्रदेश के हर्बल उत्पादकों को बाजार मिलेगा, वहीं आयुर्वेदिक दवा बनाने वाली कंपनियों को भी प्रदेश में ही कच्चा माल उपलब्ध हो जाएगा।
उधर, मंडी समिति सोलन के सचिव डॉ. रविंद्र शर्मा ने बताया कि मंडी के लिए तीन ओर दुकानें खोल दी गई हैं। अभी तक करीब 1500 किलो हर्बल उत्पाद मंडी तक पहुंचा है। जिससे करीब चार लाख का कारोबार किया गया है। आने वाले दिनों में प्रदेश के अन्य जिलो से भी उत्पादन आना शुरू हो जाएंगे। अभी मंडी में आंवला भी जल्द पहुंचना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें