सोलन कॉलेज में सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राजकीय महाविद्यालय सोलन की एनएसएस इकाई ने सात दिवसीय एनएसएस विशिष्ट शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रीता शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
शिविर का शुभारंभ एनएसएस गीत और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। शिविर में सात दिन तक लगभग 100 स्वयंसेवी विभिन्न गतिविधियों से सामुदायिक सेवा करेंगे। पहले दिन प्रोफेसर प्रमोद ने आर्ट ऑफ लिविंग का स्वयंसेवियों को प्रशिक्षण दिया। उन्हें खेल और उदाहरणों से इस विषय को समझाया। शारीरिक और मौखिक दोनों रूप से किस तरह से आगे बढ़ा जा सकता है उसके बारे में भी बताया गया। शिविर का अंत रात्रि को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने नृत्य लोकगीत, गायन और नाटक से मनोरंजन किया।