नवगांव स्कूल में एनएसएस शिविर का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नवगांव में एनएसएस शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवियों ने दिन की शुरूआत प्रभात फेरी से की। इसके बाद योग कर पाठशाला परिसर की सफाई की। स्वयंसेवियों ने किचन गार्डन भी तैयार किया। दसमें फूल भी रोपे गए। पहले से लगाए फूलों की काट-छांट गई।
इसके बाद स्वयंसेवियों ने राष्ट्रीय एकता दिवस को मनाने के लिए राष्ट्रीय एकता रैली निकाली और राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। बौद्धिक सत्र में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र आसलू से डॉ. दीक्षा ने बच्चों को स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। इस अवसर पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य दलवीर सिंह, स्टाफ सदस्य व सभी स्वयंसेवी उपस्थित रहे।