फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोरवेल लगाने के लिए ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धर्मपुर (सोलन)। सनावर गांव के निजी स्कूल में बोरवेल लगाने को लेकर ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि विभाग स्कूल को बोरवेल लगाने की मंजूरी देता है तो आंदोलन किया जाएगा।
बुधवार को प्रदेश ग्राउंड वॉटर अथॉरिटी टीम ने सनावर का दौरा किया। उन्होंने स्कूल की ओर से बोरवेल लगाने के लिए किए गए आवेदन पर लोगों की राय जानी। लोगों ने बोरवेल लगाने के लिए साफ इनकार कर दिया।
विज्ञापन

लोगों की आपत्तियां भी दर्ज की गईं। टीम ने जल शक्ति विभाग के साथ मिलकर अन्य प्राकृतिक स्रोत का भी निरीक्षण किया और जल स्तर के बारे में विभागाध्यक्ष से जानकारी ली। सनावर गांव के साथ मंगोटी मोड़ स्थित निजी स्कूल ने दो बोरवेल लगाने के लिए विभाग से अनुमति मांगी थी। इसके बाद टीम ने मौके का दौरा किया।
इससे पहले भी कसौली में बिना एनओसी लग रहे बोरवेल को लेकर स्थानीय लामबंद हो चुके हैं। स्थानीय निकायों के अनापत्ति प्रमाण पत्र के बिना लग रहे बोरवेल पर सवालिया निशान लगाए जा रहे हैं। हालांकि, निजी होटल संचालकों का कहना है कि सभी नियमों का पालन किया है, लेकिन सनवारा पंचायत के गांव नंदोह, धारडी, सैंज, कारली व जाबली पंचायत के गांव गाही, बांदडी के ग्रामीणों ने बोरवेल न लगाने के लिए आग्रह किया है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि प्राकृतिक जल स्रोत सूखते जा रहे हैं। इससे आने वाले दिनों में लोगों को भारी पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ेगा। किसानों की फसलों पर सूखे की मार पड़ेगी। पंचायत प्रधान दिनेश ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। बोरवेल लगाने के लिए ग्राम पंचायत से एनओसी भी नहीं देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें