फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपरून चौक में अंडरपास ब्रिज के ऊपर वाहन दौड़ना शुरू

विज्ञापन
सोलन बाईपास पर फोरलेन निर्माण के चलते बन रह ओवरपास पर एक लेन शुरू कर दी गई है। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
सोलन। कालका-शिमला एनएच-5 पर सपरून चौक में अंडरपास ब्रिज के तैयार सेल के ऊपर वाहन दौड़ना शुरू हो गए हैं। ट्रैफिक को सेल पर डायवर्ट करने के बाद फोरलेन निर्माता कंपनी ने दूसरे सेल के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

अक्तूबर में अंडरपास ब्रिज का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य कंपनी ने रखा है। इसे देखते हुए दिन-रात कार्य किया जा रहा है। शुक्रवार को करीब साढ़े ग्यारह बजे शहर आने वाले वाहनों को सेल पर से डायवर्ट किया गया। इसके बाद यहां वाहन चालकों में असमंजस बना रहा।
परवाणू से सोलन (चंबाघाट) फोरलेन निर्माण में सोलन के सपरून में अंडरपास ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। अंडरपास ब्रिज को पूरी तरह तैयार करने के लिए कार्य दो भागों में बांटा था जिससे वाहन चालकों को परेशानी न हो और न ही जाम लगे। इस कार्य में कंपनी ने हाल ही में एक भाग का कार्य पूरा कर सेल बना दिया। अब शहर आने वाली पुरानी सड़क पर कटिंग की जाएगी।
विज्ञापन

परवाणू से सोलन फोरलेन का 90 फीसदी कार्य पूरा कर लिया गया है। सनवारा में फ्लाईओवर, सोलन-कुमारहट्टी बाईपास पर टनल बन चुकी है। इनमें वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। यह कार्य पूरा होने के बाद कंपनी ने सपरून में अंडरपास ब्रिज का कार्य शुरू किया।
ववाहन चालकों को नहीं होने दी जाएगी परेशानी : बलविंद्र
फोरलेन निर्माता कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर बलविंद्र सिंह ने बताया कि वाहन चालकों को अंडरपास ब्रिज निर्माण के दौरान परेशानी नहीं आने दी जाएगी। कंपनी चरणबद्ध तरीके से कार्य कर रही है। अक्तूबर की शुरुआत में कंपनी इस कार्य को पूरा कर लेगी। इसके बाद यहां से वाहनों की आवाजाही सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें