नालागढ बाईपास मार्ग पर दुकानों मे घुसी क्रेन। संवाद
- फोटो : SOLAN
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़-रोपड़ मार्ग पर एक अनियंत्रित क्रेन दो दुकानों में घुस गई जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। दुकानों के बीच एक एटीएम को भी नुकसान पहुंचा है। पुलिस के अनुसार नुकसान लाखों में है जिसका आकलन किया जा रहा है। यह घटना रात को हुई। बनीमत रही कि इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
जानकारी के अनुसार बद्दी से एक क्रेन मंडी गोबिंदगढ़ जा रही थी। नालागढ़ बाईपास होते हुए यह सीधा कृष्णा इंटरप्राइसिस और अपोलो टायर की दुकानों में जा घुसा। इन दुकानों के शेड और काउंटर टूट गए। दोनों दुकानों के बीच एक एटीएम मशीन भी थी जिसे काफी नुकसान हुआ है। यह हादसा रात 11 बजे हुआ। उस दौरान न तो इन दुकानों में कोई था और न ही सड़क पर। नींद की झपकी आने पर ट्रक चालक संतुलन खो बैठा और हादसा हो गया।
डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। क्रेन का मेकेनिकल सर्वे करवाया जाएगा जिससे हादसे का कारणों का पता लग सके। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।