Una Youth died of strangulation in Solan's Rabaun
सोलन। शहर के साथ लगते रबौन में एक युवक ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।
मृतक युवक की पहचान विक्रम के तौर पर हुई है जो ऊना जिले का रहने वाला था। घटना की सूचना पुलिस ने युवक के परिजनों को दी।
शुरुआती जांच में पुलिस ने पाया कि युवक सोलन में वाहन चलाता था और उसने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या की है। एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि कर कहा कि पुलिस जांच कर रही है। संवाद