बद्दी(सोलन)। बद्दी के चक्का रोड के समीप एक झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले 28 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक यूपी के मुरादाबाद जिले के गुलाब बड़ी मंदिर का रहने वाला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ भेज दिया है।
जानकारी अनुसार यूपी निवासी मोहन (28) पुत्र जगदीश चक्का रोड पर हैट्रो कंपनी के समीप एक झुग्गी-झोपड़ी में रहता था। सोमवार देर रात मोहन ने रस्सी से अपनी झुग्गी में फंदा लगा लिया। लोगों जब उसे फंदे पर लटका देखा तो इसकी सूचना बद्दी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दया राम ठाकुर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल भेज दिया है। पुलिस जांच कर रही है।