फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्फ्यू के बीच चिट्टे समेत शिमला के दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर(सोलन)। कालका-शिमला एनएच पर धर्मपुर के समीप पुलिस ने चिट्टे समेत जिला शिमला के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार धर्मपुर कोविड कर्फ्यू को लेकर गश्त पर थी। इसी बीच एक कार परवाणू से सोलन की तरफ आई। इसे पुलिस ने जांच के लिए रोका, जब पुलिस टीम ने चालक से कर्फ्यू के बीच बाहर घूमने का कारण पूछा तो वह हड़बड़ा गया।
पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उससे 1.44 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने युवक की पहचान दिवेश श्याम निवासी शिलारू तहसील और थाना ठियोग, हर्ष वर्धन चौहान निवासी जुब्बल जिला शिमला के रूप में की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, थाना प्रभारी धर्मपुर राकेश रॉय ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें