फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड मानकों पर सही नहीं मिला जांच केंद्र बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर में कोरोना जांच के लिए बनाया स्थान कोविड एसओपी के तहत नहीं पाया गया। इसके चलते स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने इसे बंद करने के आदेश दे डाले। साथ ही, जांच के लिए कोई दूसरी जगह चयनित करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को जारी कर दिए हैं ताकि कोविड जांच केंद्र में आने वाले लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

रविवार को स्वास्थ्य मंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस के दौरान स्वास्थ्य विभाग को कोविड जांच केंद्र को सुरक्षित स्थान में स्थापित करने के निर्देश जारी किए। रविवार को होम आइसोलेशन में रह रहे संक्रमित मरीजों को किट वितरण के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर का निरीक्षण करने पहुंचे।
यहां पहुंचते ही सबसे पहले उन्होंने कोविड जांच केंद्र का निरीक्षण किया। यह स्थान जारी एसओपी के तहत नहीं पाया गया। इसके बाद इसे तुरंत बदलने के निर्देश दिए। इसके बाद मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कोविड-19 रोगियों की सहायता के लिए स्थापित सुविधाओं, व्यवस्थाओं की जांच भी की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोविड जांच सुविधा को ऐसे स्थापित किया जाए कि परीक्षण के लिए आने वाले व्यक्ति संभावित संक्रमण से सुरक्षित रहें। ऐसी व्यवस्था केंद्र में आने वाले सभी रोगियों की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें