फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालका-शिमला एनएच पर पलटा ट्रक, परिचालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
परवाणू (सोलन)। कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर बुधवार देर रात ट्रक हादसे में परिचालक की मौत हो गई है। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसे के समय ट्रक एनएच के पैरापिट को तोड़कर सड़क किनारे क्षतिग्रस्त हो गया। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस 108 को दी। इसके बाद दोनों घायलों को ईएसआई अस्पताल परवाणू पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने परिचालक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बुधवार देररात करीब साढ़े 11 बजे जाबली से चंडीगढ़ की ओर जा रहा एक ट्रक जब परवाणू चौक के समीप पहुंचा तो चालक ट्रक से नियंत्रण खो बैठा, इस बीच ट्रक पैरापिट को तोड़कर सड़क किनारे क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें चालक और परिचालक को गंभीर चोटें आईं।
इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को 108 की सहायता से ईएसआई अस्पताल परवाणू पहुंचाया। जहां पर परिचालक नंद राम पुत्र शिव कुमार राम निवासी गांव कनेली भोजपुर बिहार को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि ट्रक चालक मुनीष पुत्र कश्मीर सिंह निवासी गांव रामनगर करसैना डाकघर पुष्पटयाली तहसील पटयाली जिला कासगंज उत्तर प्रदेश का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, मामले की पुष्टि डीएसपी परवाणू योगेश रोल्टा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। परिजनों को भी इसके लिए सूचित किया गया। इसके बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें