फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमारहट्टी फ्लाईओवर पर दरकी पहाड़ी, आवाजाही वनवे

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (सोलन)। कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर कुमारहट्टी फ्लाईओवर पर पहाड़ी से अचानक मलबा और पत्थर गिरने से आवाजाही वनवे हो गई। भूस्खलन इतनी भारी मात्रा में हुआ कि डिवाइडरों को भी नुकसान पहुंचा है। घटना में किसी तरह के जानी नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

फोरलेन कंपनी की टीम ने मौके पर पहुंच कर फ्लाईओवर को सुचारु करने का कार्य शुरू किया।
जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे पर कुमारहट्टी फ्लाईओवर पर शिमला से चंडीगढ़ की ओर जाने वाली लेन में भारी मात्रा में पत्थर और मलबा गिर गया।
इस कारण सुरक्षा की दृष्टि से फ्लाईओवर पर शिमला से चंडीगढ़ जाने वाली लेन को बंद कर दिया। बताया जा रहा है कि जिस समय पहाड़ी से मलबा गिरा, उस समय कोई वाहन फ्लाईओवर से नहीं गुजर रहा था। इसके चलते एक बड़ी घटना होने से टल गई।
जैसे ही पहाड़ी से मलबा गिरने की आवाज आई तो लोगों ने वाहनों को रुकवा लिया। कुछ ही देर में मलबा और पत्थर भरभरा कर सड़क पर गिर गए जिससे फ्लाईओवर पर बने डिवाइडर को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

फ्लाईओवर पर चंडीगढ़ जाने वाली लेन के बंद होने से यातायात कुमारहट्टी बाजार से होकर भेजा जा रहा है। स्थानीय लोगों ने पहाड़ दरकने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी को सड़क सुचारु करने के निर्देश दिए। इसके बाद कंपनी की टीम ने पोकलेन मशीन से मलबा हटाने का काम शुरू किया।
उधर, ग्रिल कंपनी के सेफ्टी मैनेजर संदीप तोमर ने बताया कि भारी बारिश के बाद कई जगह पहाड़ दरकने के मामले आ रहे हैं। हाईवे पर वाहन चालकों से निवेदन है कि पहाड़ वाली साइड पर सुरक्षित ड्राइव करें और सड़क पर वाहन पार्क न करें।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट मैनेजर बलविंद्र सिंह ने बताया कि फ्लाईओवर से पत्थर और मलबा हटाने का काम जारी है। शनिवार तक सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें